शहर की भीड़ भाड़ वाली सड़क पर
जा रही थी ठेले पर एक लाश
साथ में चल रहा था सैकड़ों लोंगों का हुजूम
राम नाम सत्य है के लग रहे थे नारे
सफेद कपड़े में सजे धजे थे सारे लोग
फूलों से लदी लाश और ठेला
बढ़ता जा रहा था.
सड़क पर चलने वाला हर शख्स
जो भी जनाजे नुमा ठेले के पास से गुजरा
उसका सिर सजदे के लिए जरूर झुका
मैं भी उस ठेले के पास से गुजरा
मैंने भी सजदा किया
और अचानक एक सवाल मेरे जेहन में आया
कि इस जनाजे के साथ सैकड़ों लोंग चल रहे हैं
लेकिन चार ऐसे कंधे नही हैं जो मुर्दे को कब्र तक ले जा सके
क्योंकि मरने के बाद हर मुर्दे की यही ख्वाहिश होती है चार कंधों की।
Tuesday, October 2, 2007
मुर्दे की ख्वाहिश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



2 comments:
बदलती दुनिया के बदलते रंग. कुछ समय में कोरियर ले जायेगा और लोग सीधे शमशान में पहुँचेगे विदा करने.
aisii hi ek laash shayaad laavaaris thii..kanpur ganga bridge per..dekhii thii mainey..paanv borey se latak rahey they..rickshaw chaalak nashey me dhhut....jise yaad karke maheeno raat me dar jaati thii.....
Post a Comment