उसने उसको एक टीवी सीरियल में देखा था
फिर उसने उस कलाकार को एक खत लिखा....
तुम मुझे बहुत प्यारे लगते हो।
I LOVE YOU....
I LOVE YOU....
I LOVE YOU...
मैं बहुत अच्छी लगती हूं...मेरी मां बोलती है
मैं तुम्हें कैसी लगती हूं...
मैं भी पागल हूं तुमने तो मुझे देखा ही नही
चैनल वालों से कई बार मैंने तुम्हारा फोन नंबर मांगा..
उन्होंने दिया ही नही, बहुत गंदे होते हैं टीवी चैनल वाले।
चैनल वाले बोलते हैं, तुम नहा रहे हो, तुम खेलने गये हो
मैं जानती हूं कि वो लोग मुझसे झूठ बोलते है,
लेकिन मैं कोशिश करती रहती हूं की शायद कभी कोई तुम्हारा फोन नंबर दे दे।
फिर मैं अपना नाम तुम्हारें जुबान से सुनूं।
मेरा नाम मिनी है मैं क्लास 6 में पढ़ती हूं।
अच्छा अब मैं लिखना बंद कर रही हूं, शायद मम्मी आ रही है....
Wednesday, July 25, 2007
छोटा सा LOVE....
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



2 comments:
बाल मन की ग्लेमर से प्रभावित उमंगे हैं-अच्छा चित्रण किया.
लगे रहो भाई, तुम्हे देख कर अच्छा लगा
Post a Comment