पी के गायेंगे आजादी के गाने
जवानी के जोश में आज कुछ मेरे दोस्तो ने मुझे ये मैसेज किया है।
आज उन सब की छुट्टी है, कोई आईटी सेक्टर में है, तो कोई बिजनेस करता है
सबके सब आज फुरसत में हैं,
सबके सब पी कर मनाना चाहते हैं
आज 60 साल की स्वतंत्रता
आजादी के दीवानों ने 60-70 साल पहले
सूखते हलक, से दिया था आजादी का नारा
हम आजाद हुए, इतने आजाद कि दारु से तर करते हैं अपने गले को
और ब्रांडेड शराब की बोतलों के साथ मनाते हैं. आजादी का जश्न।
दो दिन पहले से ही खरीद कर रख ली गई हैं शराब की बोतलें।
अब ये रोज के मानसिक दबाव को सुकून देने का जश्न होगा
या एक दिन की आजादी का जश्न
या 60 साल की स्वतंत्रता का जश्न।
Wednesday, August 15, 2007
60 साल की स्वतंत्रता
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



2 comments:
रंग अच्छा है भाई
kya baat likhi hai sir, Lekin apne pairo per kuladhi nahi mara karte.
Post a Comment